Accident

Shahrukh Khan Accident: अमेरिका में शाहरुख खान सड़क दुर्घटना में हुए घायल, चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक सड़क दुर्घटना सुपरस्टार शाहरुख खान को चोट आईं जिसके बाद अभिनेता की एक छोटी सी सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं जहां सड़क दुर्घटना में उनकी नाक में चोट लगी।

Shahrukh Khan Accident

वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक दुर्घटना सुपरस्टार शाहरुख खान को चोट आईं, जिसके बाद अभिनेता की एक छोटी सी सर्जरी हुई है।

शूटिंग के दौरान हुए घायल

ईटी टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं, जहां सड़क दुर्घटना में उनकी नाक में चोट लगी। नाक पर चोट लगने के बाद खून निकलना शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी एक छोटी सी सर्जरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *