parineeti Raghav की सगाई की जितनी भी तस्वीरें आई उनमें सिंपल लेकिन आसाधरण डेकोर की चर्चा खूब हुई। दिल्ली के कपूरथला हाउस की वो शाम खास रही।
Parineeti Raghav Engagement Decor: Parineeti Chopra संग राघव चड्ढा की सगाई शानदार रही। तब से अब तक रोज परिवार के लोग और निकटजन उन खास पलों को अपने अंदाज में Revisit कर रहे हैं। अब वेडिंग डिजाइनर ने क्लासिक डेकोर की तस्वीरें शेयर कर उसके पीछे की Class सोच भी जाहिर की है।
इनसाइड पोस्ट्स में हरियाली और सफेद फूलों को जिस तरह से गूंथा गया है, उन्हें एक रूप दिया गया है वो सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों के आउटफिट से लेकर डेकोर तक में प्योरिटी और खुशहाली का एहसास कराते कलर्स को शामिल किया गया।
कपल की झलकी सोच
वेडिंग डिजाइनर वंदना मोहन की कम्पनी ने इंस्टाग्राम पर पिक्चर्स शेयर की। साथ ही ये भी बताया कि इस डेकोर के पीछे कपल के नेचर, उनके रोमांस, लाइफ इवेंट से जुड़े लोकेशन्स का खास ख्याल रखा। इस पूरे प्लान में परी और राघव के विचारों को शामिल किया गया।

गेस्ट खास और तैयारी भव्य
परिणीति की गेस्ट लिस्ट में निकट परिजन और करीबी दोस्त शामिल थे, लिस्ट छोटी थी। लेकिन ऐसा ही डेकोर को लेकर नहीं किया जा सकता। कपूरथला हाउस वेन्यू था। परफेक्ट बैकड्रॉप था, जिसे काफी भव्य रूप से सजाया गया था लेकिन इसमें Homely अपील थी।

सफेद इमारत वाले पुराने खंबों से लिपटी बेलों से लेकर दोस्तों और परिजनों के लिए आरामदायक बैठक बनाने तक में प्लानर्स की मेहनत झलकी। अब ताजा तस्वीरों संग बताया गया है कि परिणीति और राघव ने विशेष दिन के लिए खास तैयारी की।
साधारण लेकिन असाधारण डेकोर
वंदना मोहन सेलिब्रेटी वेडिंग डिजाइनर कम्पनी चलाती हैं। कई बड़ी वेडिंग प्लान कर चुकी हैं। परिणीति राघव की सगाई वाली तस्वीरें साझा करते वंदना मोहन के जज्बातों को साझा किया गया है। लिखा है- वंदना का कहना था विशेष दिन की स्टाइलिंग ऐसी होनी चाहिए जैसे हम अपने घर के कोनों को करते हैं। आगे लिखा है कि वो (परिणीति-राघव) चाहते थे कि सजावट साधारण लेकिन जिज्ञासायुक्त होनी चाहिए और उसमें एक विचार होना चाहिए। (कभी कभार हम एक खूबसूरत तस्वीर बनान चाहते हैं ठीक वैसा ही)

इसके लिए, हमने एक टीम के तौर पर काम किया। हरेक एलिमेंट को बड़े एहतियात से चुना। गुलदान (Vase), प्लांट युक्त गमले, बारिकियां, किताबें, बेलों, दोस्तों और परिवार के लिए लो सिटेड व्यवस्था और बहुत सारे प्लांट्स चुने। फूलों को भी चुनने में सावधानी बरती गई। इनमें रोमांस का टच था। एक फव्वारा था जो सेंटर प्वाइंट था। उससे छलकता पानी सौम्यता और पवित्रता का एहसास करा रहा था।

कपल के दिल में बसता है पंजाब
डेकोर्स के मुताबिक जैसा कि हर वेडिंग या एंगेजमेंट इवेंट में होता है वैसा यहां नहीं हुआ। कपल ने पिक्चर्स फ्रेम कराकर लगाने से इनकार कर दिया। इसके मुकाबले दोनों ने उन जगहों को तरजीह दी जो उनके दिल के करीब हैं। लंदन जहां वो मिले और पंजाब जहां उनकी दिल बसता है।
